6018
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्त्रोत
PART - 11
(विद्यार्थी ध्यान दें-इस पेज को आगे भी अपडेट किया जाएगा।)
Q-1. सबसे छोटा उपनिषद कौन सा उपनिषद है?
ANS:- सबसे छोटा उपनिषद माण्डूक्योपनिषद है।
Q-2. किस मुगल शासक के काल मे इब्नहरकरण ने रामायण का फ़ारसी अनुवाद किया था?
ANS:- मुगल शासक शाहजहां के काल मे इब्नहरकरण ने रामायण का फ़ारसी अनुवाद किया था।
Q-3. "श्री सत्यनारायण व्रत कथा" किस पुराण में मिलता है?
ANS:- "श्री सत्यनारायण व्रत कथा" स्कंद पुराण में मिलता है।
Q-4. सबसे प्राचीन धर्मसूत्र कौन सा है?
ANS:- सबसे प्राचीन धर्मसूत्र गौतम धर्मसूत्र है।
Q-5. कालविवेक के रचनाकार कौन हैं?
ANS:- कालविवेक के रचनाकार जीमूतवाहन हैं।
Q-6. कौन सा बौद्ध पिटक प्रश्नोत्तर रूप में है?
ANS:- अभिधम्मपिटक पिटक प्रश्नोत्तर रूप में है।
Q-7. विभाषाशास्त्र की रचना किसने की?
ANS:- विभाषाशास्त्र की रचना वसुमित्र ने की।
Q-8. हेमचंद्र ने किस सोलंकी शासक को जैन मत में दीक्षित किया था?
ANS:- हेमचंद्र ने सोलंकी शासक कुमारपाल को जैन मत में दीक्षित किया था।
Q-9. कल्हण ने किसे और क्यों तुरुष्क कहा था?
ANS:- कल्हण ने उत्प्ल शासक हर्षदेव को मन्दिरों की सम्पत्ति लूटने के कारण तुरुष्क कहा था।
Q-10. कल्हण ने किसे श्रीनगर का संस्थापक कहा है?
ANS:- कल्हण ने अशोक को श्रीनगर का संस्थापक कहा है।
विद्यार्थी ध्यान दें-इस पेज को आगे भी अपडेट किया जाएगा।
FULL LESSON-CLICK HERE
NEXT LESSON-CLICK HERE
सम्पूर्ण इतिहास UGC NET
सम्पूर्ण इतिहास MCQ UGC NET
NEXT PART
coming soon....
Comments
Post a Comment